वास्तु शास्त्र में सुबह और शाम के समय कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इस समय कुछ गलतियां न करने से आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुबह उठते ही बच्चों को गलती से भी रोने न दें। ऐसा बताया जाता है कि बच्चों के बेवजह रोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र में नहाने के समय का खास महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह के समय 8 बजे तक स्नान करना शुभ माना जाता है।
सुबह घर की सफाई करने के बाद झाड़ू और पोछे को छिपाकर रखें। बता दें कि झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और इसके ऊपर किसी बाहर के व्यक्ति की नजर नहीं पड़नी चाहिए।
सुबह के समय तवे की पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इस वजह से भी हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है।
रात के समय तवे की आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। ऐसा नियमित तौर पर करने से आपको जीवन की ज्यादातर परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
रात को भूलकर भी किचन में गंदे या झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इस एक गलती का बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यदि आप रोजाना कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो घर में सुख-समृद्धि आएगी। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ