वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर पर न लगाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इन पेड़-पौधों को घर पर लगाने से धन हानि होती है।
सभी को बेर खाने अच्छे लगते हैं, लेकिन इसका पेड़ घर पर भूलकर भी न लगाएं। वरना आपकी जेब में पैसों की हमेशा कमी महसूस होगी।
पेट की सेहत के लिए पपीता फायदेमंद होता है। हालांकि, पपीते का पेड़ घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इस वृक्ष को घर पर लगाने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।
वास्तु शास्त्र की समझ रखने वाले सलाह देते हैं कि बबूल के पेड़ को घर पर न लगाएं। अगर आप बबूल के पेड़ को घर पर लगाते हैं तो आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।
घर में सूखे या मुरझाए हुए पेड़-पौधों को लगाए रखने की मनाही होती है। ऐसे पौधे घर के वातावरण में नकारात्मकता फैला देते हैं, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों की सुख-शांति पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस तरह के पेड़-पौधों को लगाने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
घर की पूर्व दिशा में पीपल का वृक्ष लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे पौधों को भी घर पर न लगाएं, जिनके फूल या पत्तों को तोड़ने पर दूध निकलता हो। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन पौधों को लगाने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है।
घर में कुछ पेड़-पौधों को लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ