हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा होती है वह धन-धान्य से युक्त हो जाता है।
हिंदू धर्म के शास्त्रों में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। जिस घर में माता आने वाली होती हैं वहां कुछ संकेत मिलते हैं।
आज हम आपको स्वप्न शास्त्र के हिसाब से कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे जो कि आपके घर में मां लक्ष्मी के आने के संकेत होते हैं।
अगर आप अपने सपने में पीला फल या फूल देखते हैं तो समझ लीजिए आपको जल्द ही स्वर्ण लाभ मिलने वाला है।
अगर आप अपने सपने में भारी बरसात देखते हैं तो यह भी धन लाभ की ओर इशारा करता है। इसका मतलब आपको जल्द ही बहुत पैसा मिलेगा।
सपने में मंदिर देखना भी काफी शुभ माना जाता है, ये सपना इस ओर इशारा करता है कि कुबेर महाराज आपके ऊपर प्रसन्न हैं और पैसों की वर्षा होने वाली है।
अगर आप रेड कलर की साड़ी सपने में देखते हैं तो भी समझ लीजिए मां लक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न हैं और आपको धन मिलने वाला है।
अगर सपने में आप ऊंचाई पर जाते हुए देख रहे हैं तो यह समझ लें, आपको जल्द ही काम में तरक्की मिलने वाली है।