घर के हर कोने में क्या रखना है और क्या नहीं रखना है, इस चीज में वास्तु की काफी अहम भूमिका होती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार 8 दिशाओं में कहां, क्या रखना चाहिए?
घर में ईशान कोण दिशा को भोले बाबा का स्थान माना जाता है। ईशान कोण के स्वामी गुरू ग्रह होते है, इस दिशा में वाटर टैंक, पानी की मोटर और पूजा घर बनाना चाहिए।
घर के आग्नेय कोण दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह होते है। इस दिशा में टीवी, एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रखने के साथ-साथ रसोई घर भी बना सकते है।
राहु और केतु को नैऋत्य कोण दिशा का स्वामी माना जाता है। इस दिशा में रेडियो, सीडी प्लेयर, स्पोर्ट्स के सामान आदि का स्थान होता है। इस दिशा में आप सोफा, अलमारी समेत सुरक्षित रखने वाले सामान रख सकते हैं।
घर की उत्तर-पश्चिम दिशो को वायव कोण कहते है। इस दिशा में आप खिड़की, रोशनदान आदि का स्थान बना सकते है। साथ ही यह गेस्ट रूम भी बन सकता है।
उत्तर दिशा के स्वामी बुध ग्रह होते है और कुबेर जी को इस दिशा का देवता माना जाता है। इस दिशा को खाली रखने से आर्थिक स्थिति में गिरावट नहीं आती हैं।
दक्षिण की दिशा को पितरों की दिशा कहा जाता है और इसके स्वामी यमराज होते हैं। इस दिशा में कभी भी जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। पश्चिम दिशा के स्वामी शनि और देवता गरुण होते हैं।
घर के अंदर की पूर्व दिशा स्वामी सूर्य की होती है और इंद्र जी इस दिशा के देवता होते है। इस दिशा में आप पेड़-पौधे लगा सकते हैं।