सप्ताह में एक दिन हेयर कंडिशनिग जरूरी है। यह हेयर टेक्सचर को स्मूथ रखता है और बालों को आसानी से टूटने नहीं देता।
विटामिन-ए, विटामिन-बी और विटामिन-ई बालों के टेक्सचर को मेंटेन रखने और मजबूती को बढ़ाने में काफी मददगार है।
डैन्ड्रफ बालों का जानी दुश्मन है। बालों के झड़ने का सबसे ज्यादा जिम्मेवार यह डैन्ड्रफ ही है
बालों के लिए नारियल तेल का प्रयोग सुरक्षित माना जा सकता है, क्योंकि इसमें लारिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
बालों की सेहत के लिए प्रोटीन रिच डाइट जरूरी है। संतुलित और पौष्टिक आहार से बालों की कमजोरी दूर होती है।
क्लीन ड्रिंकिंग वाटर पीने के उपयोग में लाएं। इससे बालों के टूटने, झड़ने जैसी परेशानियों में भी कमी आएगी।
ग्रीन-टी एक नेचुरल हेयर कंडीशनर है। बालों में नियमित रूप से ग्रीन-टी लगाने से प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है।
बालों को डाई करने या कलरिंग से बचना चाहिए। यह आपके बालों की जान ले लेगा।