इस मूलांक के लोगों मंगल ग्रह का होता है मजबूत


By Ram Janam Chauhan01, Feb 2025 12:00 PMnaidunia.com

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक से व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है। ऐसे में माना जाता है कि इस मूलांक के लोगों का मंगल ग्रह मजबूत होता है।

आत्मविश्वासी होते हैं

इस मूलांक के लोग आत्मविश्वासी होते हैं। इसलिए, ये लोग किसी भी काम को पूरे लगन और जोश के साथ करते हैं।

साहसी होते हैं

अंक ज्योतिष के मुताबिक, इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण यह लोग साहसी, निडर और ऊर्जा से भरे होते हैं।

नेतृत्व करने में माहिर

मंगल ग्रह के प्रभाव होने के कारण इन लोगों में अच्छी लीडरशिप स्किल होती है, जिसकी वजह से यह टीम का बेहतर ढ़ंग से नेतृत्व करते हैं।

मूलांक 9 के लोग

जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों का मंगल ग्रह मजबूत होता है।

मेहनती स्वभाव

जिन लोगों का मूलांक 9 होता है। वह दृढ़ निश्चय और मेहनती स्वभाव के होते हैं। इसलिए, यह किसी भी परेशानी को हल कर सफलता हासिल कर सकते हैं।

जल्दी आता है गुस्सा

मंगल ग्रह के प्रभाव की वजह से इस मूलांक के लोगों को जल्दी गुस्सा आता है। इसलिए, इन्हें गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए।

हनुमान जी की करें पूजा

जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, उनके लिए हनुमान जी की पूजा करना शुभ हो सकता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

शिवलिंग पर इस 1 चीज को करें अर्पित, शादी-शुदा जीवन रहेगा खुशहाल