9 दिन मां को क्या-क्या भोग लगाएं?


By Lakshita Negi27, Mar 2025 08:00 AMnaidunia.com

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जाता है, जिनमें हर दिन अलग-अलग देवी को विशेष भोग लगाया जाता है। यह भोग मां को खुश करने के साथ भक्तों के लिए भी शुभ होता है। सही विधी से भोग लगाया जाए तो न सिर्फ शक्ति मिलती है, बल्कि लाइफ में सुख-समृद्धि भी मिलती है। आइए जानें कि नवरात्रि के नौ दिन किस देवी को कौन सा भोग लगाना चाहिए।

मां शैलपुत्री को घी का भोग

मां शैलपुत्री को घी से बने पकवान जैसे खीर या पूरा का भोग अर्पित करना शुभ होता है। इससे जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

मां ब्रह्मचारिणी को चीनी और फल

मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी या गुड़ से बनी मीठी चीजों का और फलों का भोग लगाएं। इससे जीवन में संयम और धैर्य की प्राप्ति होती है।

मां चंद्रघंटा को दूध और खीर

मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजें जैसे खीर, हलवा जैसे प्रसाद का भोग लगाना शुभ होता है। इससे मन को शांति और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है।

मां कूष्मांडा को मालपुए

चौथा दिन मां कूष्मांडा का होता है, इस दिन माता को मालपुओं का भोग अर्पित किया जाता है। जिससे बुद्धि का विकास होता है और लाइफ में समृद्दि बढ़ती है।

मां स्कंदमाता को केले का भोग

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता को केला अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

मां कात्यायनी को शहद

मां कात्यायनी को शहद का भोग अर्पित किया जाता है। जिससे हेल्थ को कई फायदे होते हैं और लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ती है।

मां कालरात्रि को गुड़ और चने

मां कालरात्रि को गुड़ और चने का भोग अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे बुरी शक्तियों का प्रभाव कम होता है और संकट दूर होते हैं।

अष्टमी मां महागौरी को हलवा-पूरी

अष्टमी के दिन मां महागौरी को हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है, इससे मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बनी रहती है।

नवमी मां सिद्धिदात्री को नारियल

नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करी जाती है, इस दिन नारियल का भोग अर्पित किया जाता है। इससे मां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

आप भी इस नवरात्रि मां को हर दिन इन चीजों का भोग लगाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

नवरात्रि में लौंग के उपाय