बॉलीवुड के 90s के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेज की वीडियो और फोटोस आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
इस समय एक्ट्रेसेज की खूबसूरती की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे। आज हम इस लेख में आपको बॉलीवुड की 90s के दशक की कुछ खूबसूरत एक्ट्रेसज के बारे में बताएंगे।
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की स्माइल और ग्रेस का कोई जवाब नहीं है। उनकी खूबसूरती और डांसिंग स्किल्स ने उन्हें 90s का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था।
1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल हो गईं थी। उनकी नीली आंखें और क्लासिक ब्यूटी ने उन्हें सबसे अलग बना दिया।
कपूर फैमिली से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थी। उनकी नीली आंखें और स्टाइलिश लुक्स 90s के यूथ में काफी पॉपुलर थे।
रवीना की खूबसूरती और उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें सुपरहिट बना दिया। टिप टिप बरसा पानी जैसे गानों ने उन्हें रातों-रात ग्लैमरस डीवा बना दिया था।
जूही की क्यूट स्माइल और बबली अंदाज ने उन्हें फैन्स के दिलों में खास जगह दिलाई थी। जूही आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com