IPL में डिविलियर्स की 6 सबसे यादगार पारियां


By Prakhar Pandey24, Feb 2024 02:01 PMnaidunia.com

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स को अपने आईपीएल करियर में आरसीबी फैंस को कई यादगार पल दिए है। आइए जानते है डिविलियर्स की 7 सबसे यादगार IPL पारियों के बारे में।

आईपीएल करियर

डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 184 मैच खेले है। 184 मैचों की 170 पारियों में डिविलियर्स ने 39.71 की औसत से 5 हजार 162 रन बनाए थे।

105 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

2009 में डिविलियर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए 54 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली थी। 105 रनों की पारी में डिविलियर्स ने 5 चौके और 6 छक्के मारे थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194.44 का रहा था।

133 बनाम मुंबई इंडियंस

आरसीबी के लिए खेलते हुए डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 4 छक्के मारे थे।

129 बनाम गुजरात लायंस

एबी डिविलियर्स ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए 52 गेंदों में 248 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में डिविलियर्स ने 12 छक्के और 10 चौके मारे थे।

89 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए एबी डिविलियर्स ने 41 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में डिविलियर्स ने 6 चौके और 8 छक्के मारे थे।

79 बनाम गुजरात लायंस

2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए डिविलियर्स ने 47 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में एबी डी ने 5 चौके और 5 छक्के मारे थे।

47 बनाम दिल्ली कैपिटल्स

2012 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेज करते हुए एबी डिविलियर्स ने मुश्किल परिस्थितियों में 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में डिविलियर्स ने 7 चौके और 3 छक्के मारे थे।

एबी डिविलियर्स की 6 सबसे यादगार पारियां आपको पसंद आई तो खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तृप्ति डिमरी की आने वाली 6 फिल्में बॉक्स ऑफिस का तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड