आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता जिन्हें एक महान शिक्षाविद, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ माना जाता है.
चाणक्य नीति के माध्यम से चाणक्य ने ऐसे रहस्यों के बारे में बताया है, जिन्हें यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में अपना लें तो वह हर काम में सफलता हासिल करेगा.
चाणक्य ने अपने श्लोक में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जो व्यक्ति को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए नहीं तो उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
चाणक्य के मुताबिक बड़े-बड़े नाखूनों वाले हिंसक प्राणी से हमेशा बचकर रहना चाहिए, वह आपके ऊपर कभी भी हमला कर सकते हैं।
आचार्य चाणक्य ने बताया कि जिन नदियों के तट पक्के न हो, उन नदियों के किनारे पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
चाणक्य के अनुसार बड़े-बड़े सींग वाले सांड आदि पशुओं का कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में बताया कि चंचल स्वभाव वाली स्त्रियों पर भी कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
ऐसी स्त्रियां कभी कभी अपने लिए अपनी प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा कर सकती है।
इसके आलावा चाणक्य नीति में कहा गया है कि राजा से संबंधित राजसेवकों और राजकुल के संबंध रखने वाले लोगों पर भी कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।