साल 2024 फिल्म जगत के लिए शानदार रहा है। इस साल कई फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। आइए साल 2024 में रिलीज होने वाली एक्शन फिल्मों के नाम जानते हैं।
इस साल सिनेमाघरों में एक्शन फिल्मों का कब्जा रहा हैं। साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी एक्शन की ही है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म ने अब तक विश्वभर में 1450 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है।
जूनियर एनटीआर की एक्शन फिल्म देवरा ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म ने जाह्नवी ने साउथ में डेब्यू किया था। देवरा आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साल 2024 में ही अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400.20 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
साल 204 में एक्शन फिल्म फाइटर भी रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
थलपति विजय की एक्शन फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने विश्वभर में 458 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को अब आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।