रियल लाइफ में डॉक्टर हैं सिनेमा के ये सितारे


By Prakhar Pandey01, Jul 2023 02:55 PMnaidunia.com

डॉक्टर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे है जो एक्टिंग के साथ-साथ कई और पेशे में भी है। आइए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में जो एक्टर के साथ-साथ डॉक्टर भी है।

विनीत कुमार

बड़े पर्दे पर अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वाले विनीत कुमार के पास एक्टर के साथ-साथ डॉक्टरी की भी पढ़ाई की है। विनीत के पास प्रैक्टिस का लाइसेंस भी है।

डॉ. अदिति गोवित्रिकर

डॉ. अदिति गोवित्रिकर एक्टिंग के साथ डॉक्टरी के पेशे में भी है। एक्ट्रेस ने मेडिकल और साइकोलॉजी में प्रोफेशनल डिग्री ली और पेशे से वे एक फिजिशियन हैं। अदिति दे दना दन फिल्म में भी नजर आई है।

पलाश सेन

पलाश सेन मशहूर गायक और एक्टर है। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में आने से पहले पलाश पेशे से एक डॉक्टर थे। हालांकि बाद में उन्होंने सिंगिंग को ज्यादा प्राथमिकता दी।

डॉ. श्रीराम लागू

डॉ. श्रीराम लागू ने कठपुतली, सामना, पिंजड़ा समेत कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। एक्टर फिल्मों से पहले आंख-नाक और कान का इलाज किया करते थे।

डॉ. नितीश भारद्वाज

पर्दे पर श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले डॉ. नितीश भारद्वाज भी एक्टिंग के साथ-साथ पेशे से एक डॉक्टर भी थे। असल जिंदगी में एक्टर जानवरों का इलाज किया करते हैं।

साई पल्लवी

साई पल्लवी तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है। साई पल्लवी ने मेडिकल की पढ़ाई की हुई है। हालांकि, एक्ट्रेस ने बतौर डॉक्टर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया।

मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने मेडिकल की पढ़ाई की हुई है। हालांकि, मानुषी इस समय पूरी तरीके से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अदिति राव हैदरी के इन साड़ी लुक्स को आप भी करें ट्राई