साल 2023 की होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। होली का त्योहार हर जगह धूम-धाम से मनाया जाता है।
कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं को होली और होली के रंग से परहेज करते हैं। आज हम ऐसे ही सेलेब्स के बारे में आपको बताएंगे।
रणवीर सिंह को लगता है कि होली से गंदगी फैलती है। एक्टर को अपने चेहरे में कलर लगवाना बिल्कुल पसंद नहीं है।
करीना के दादा यानी राज कपूर जी के निधन के बाद से एक्ट्रेस ने इस त्योहार से दूरी बना ली। वो कलर से परहेज नहीं रखती लेकिन होली पहले जैसी नहीं खेलती।
एक्टर जॉन अब्राहम का कहना है कि होली में खेलने वाले कलर बहुत केमिकल से बनाए जाते हैं, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान होता है।
टाइगर श्रॉफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। टाइगर का कहना है कि होली के दिन पानी की बर्बादी होती है, इसलिए एक्टर होली नहीं खेलते।
तापसी पन्नू को कलर पसंद नहीं है, इसलिए एक्ट्रेस होली खेलता पसंद नहीं करती।