इंडियन सितारें दुनियाभर में अपनी एक्टिंग और जबरदस्त कमाई के लिए जानें जाते हैं। भारत में कई ऐसे एक्टर है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को तोड़ा हैं।
इन दिनों भारतीय सिनेमा का क्रेज भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। इंडियन फिल्में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार करती हैं।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म दंगल भारत की पहली फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 भी दुनियाभर में काफी पसंद की गई थी। प्रभास के सिर पर 1000 करोड़ का ताज साज चुका है।
फिल्म केजीएफ 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करी थी। एक्टर यश की इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बॉलीवुड के भाईजान भी इस 1000 करोड़ वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर को भी दुनियाभर में काफी प्यार मिला है, जिसके कारण फिल्म ने आसानी से 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी थी।
बॉलीवुड के किंग खान भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहरुख खान की 1 नहीं बल्कि दो फिल्म पठान और जवान 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।