बॉलीवुड में ऐसी कम ही एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने दमदार डबल रोल किए है। किसी भी फिल्म में डबल रोल करना एक बड़ा चैलेंज होता है। लेकिन इसके बाद भी बॉलीवुड की कुछ हसिनाओं ने इसे बखूबी करके दिखाया है।
आज हम इस लेख में आपको 5 ऐसी ही एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फिल्मों में डबल रोल किए हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में-
साल 1972 में आई सीता और गीता फिल्म में हेमा ने डबल रोल प्ले किया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। यह फिल्म आज भी डबल रोल की बेस्ट फिल्मों में शुमार है।
साल 1989 में आई फिल्म चालबाज में श्रीदेवी ने डबल रोल आदा किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक सीधी-सादी और दूसरी तेज तर्रार दोनों ही रोल को आदा किया था।
साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में दीपिका ने शांति प्रिया और फिर उसके पुनर्जन्म के बाद सैंडी का रोल निभाया था। दोनों ही रोल में दीपिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
साल 2015 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना रनौत ने दमदार डबल रोल किए थे। उन्होंने इस फिल्म में तनु और कुसुम का रोल निभाया था।
साल 1992 में आई फिल्म संगीत में माधुरी दीक्षित ने मां और बेटी दोनों की भूमिका आदा की थी।
Bollywood की इन फिल्मों में डबल रोल से छा गई थी ये हसीनाएं। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com