कृति सेनन का बॉलीवुड करियर, सबसे महंगी फिल्म रही फ्लॉप


By Arbaaj20, Apr 2024 06:00 PMnaidunia.com

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्मों और ग्लैमरस लुक्स के कारण फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की पॉपुलर हसीनाओं में से एक हैं।

फिल्म करियर

अगर आप कृति सेनन के फैन हैं, तो जरूर उनके फिल्मी करियर के बारे में जानते होंगे। यदि नहीं जानते हैं, तो चलिए हम बताते है।

डेब्यू फिल्म रही हिट

कृति सेनन ने बॉलीवुड की दुनिया में साल 2014 में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म हीरोपंती थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

पहली फ्लॉप फिल्म

बॉक्स ऑफिस लगातार 2 हिट फिल्म मिलने के बाद कृति की तीसरी फिल्म यानी राब्ता फ्लॉप साबित हुई। राब्ता एक्ट्रेस की पहली फ्लॉप फिल्म थी।

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

साल 2019 में एक्ट्रेस की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई। इस फिल्म ने फैंस का खूब दिल जीता। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 194.60 करोड़ का कारोबार किया।

सबसे महंगी फिल्म भी हुई फ्लॉप

कृति सेनन के फिल्मी करियर की सबसे महंगी फिल्म आदिपुरुष थी। फिल्म आदिपुरुष का बजट 500 करोड़ से भी अधिक था, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 135 करोड़ ही कमा पाई।

हिट के लिए तरस रही कृति

कृति सेनन भले ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हो, लेकिन एक्ट्रेस हाउसफुल 4 के बाद से ही हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं।

बॉलीवुड करियर

कृति का शुरुआती करियर काफी शानदार रहा है, लेकिन साल 2019 से एक्ट्रेस के हाथ एक भी हिट फिल्म नहीं लग रही हैं।

कृति सेनन और मनोरंजन से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

5 मिनट में तैयार होने के लिए इन ट्रिक्स से पहनें साड़ी