एंटरटेनमेंट की दुनिया में मोनालिसा एक जानी पहचानी नाम बन चुकी हैं। उनका जन्म वर्ष 1982 में कोलकाता में हुआ था।
मोनालिसा एक पढ़ी -लिखी और बेहद शिक्षित एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपनी पढाई कोलकाता से ही की हेैं। वह संस्कृत से ग्रेजुएट हैं।
एक्ट्रेस मोनालिसा बेहद ही खूबसूरत और चर्चित कलाकार हैं। एक समय मोनालिसा को एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करनी पड़ी थी।
एक्ट्रेस को होटल में रिसेप्शनिस्ट का जॉब करने पर महज 120 रुपए की सैलरी मिलती थी। फिर भी उन्हें मजबूरन ये काम करना पड़ा था।
मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी लंबे समय तक काम किया है। वो इसके साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी फिल्में की हैं।
एक्ट्रेस मोनालिसा को सबसे पहले भोजपुरी मूवी 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाई के' से पॉपुलैरिटी मिली। उसके बाद वह आगे बढ़ती गई।
मोनालिसा ने बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने टीवी सीरियल में भी किरदार निभाई हैं।
एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। कई अलग-अलग तरह की तस्वीरें वो शेयर करती हैं।