सावन पूजा के लिए इन एक्ट्रेस की ट्रेडिशनल लुक करें ट्राई


By Sahil10, Jul 2023 03:32 PMnaidunia.com

सावन पूजा

सावन पूजा के लिए हरे और लाल रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस को शुभ माना जाता है। आइए आपके साथ एक्ट्रेस की कुछ ट्रेडिशनल लुक की ड्रेसेस शेयर कर देते हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है, जो ट्रेडिशनल लुक को पहनना पसंद करती हैं। आप भी सारा के प्लाजो सूट को ट्राई करें।

दिशा परमार

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार भी ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप सावन पूजा के लिए उनकी अनारकाली सूट की लुक को फॉलो कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की फैशन आइकन कहा जाता है। पूजा के लिए उनकी यह सूट लुक भी परफेक्ट रहेगी।

दिशा पाटनी

वैसे तो दिशा पाटनी का ग्लैमरस अंदाज लोगों को ज्यादा पसंद आता है, लेकिन आप उनकी ट्रेडिशनल लुक की साड़ी को पूजा के लिए पहन सकती हैं।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी स्टाइलिश साड़ी लुक के लिए जानी जाती हैं। अगर आपको पिंक कलर पसंद है तो उनकी इस साड़ी को ट्राई किया जा सकता है।

रश्मिका मंदाना

साउथ सिनेमा के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना का फैशन स्टाइल भी कमाल का है। सावन पूजा के लिए आप उनकी सूट लुक को ट्राई कर सकती हैं।

आलिया भट्ट

अगर आपको सफेद कलर पसंद है तो आप आलिया भट्ट की साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। यह आपको परफेक्ट पूजा लुक देगी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Box Office Collection: सिनेमाघरों में एक साथ टक्कराई तीन फिल्में, जानें कमाई