इन फेमस एक्‍ट्रेसेज की डेब्‍यू मूवी रही फ्लॉप, लेकिन बाद में हुईं सुपरहिट


By Shivansh Shekhar28, May 2024 12:30 PMnaidunia.com

खूबसूरती से धमाल

बॉलीवुड की ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से धमाल मचाया था और अपने बेहतरीन किरदार से सबका दिल भी जीता था।

डेब्यू मूवी फ्लॉप

आपको यह बात शायद ही पता होगी कि कई सारी हसीनाएं ऐसी भी हैं, जिनकी डेब्यू मूवी ही बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। दर्शकों को पसंद ही नहीं आई।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बहुत ही सुंदर और बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने दम पर कई फिल्मों को सुपरहिट करवाया, लेकिन उनकी पहली मूवी 'और हो गया प्यार' फ्लॉप हो गई थी।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी भी उन एक्ट्रेसों में से एक हैं, जिन्होंने कई सारी फिल्मों को हिट करवाया है। लेकिन उनकी 'राजा की आएगी बारात' मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

काजोल

काजोल का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ऊपर लिया जाता है। लेकिन, उनकी भी पहली फिल्म 'बेखूदी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

सोनम कपूर

सोनम कपूर की फिल्में देखना लोग खूब पसंद करते हैं। उन्होंने कई सारी अच्छी मूवीज दी हैं, लेकिन उनकी फिल्म 'सांवरिया' फ्लॉप हो गई थी।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का अलग ही जलवा रहा है। उन्होंने अपनी अदा और डांस से लोगों को खूब बेचैन किया है। लेकिन उनकी भी पहली मूवी 'बूम' फ्लॉप हुई।

श्रद्धा कपूर

अपनी खूबसूरती के चलते श्रद्धा कपूर लोगों के दिलों पर छाई हुई रहती हैं। लेकिन बता दें कि उनकी भी पहली मूवी 'तीन पत्ती' फ्लॉप हो गई थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Bigg Boss OTT: खत्म हुआ बिग बॉस का इंतजार, कब शुरू हो रहा है? जानें