Karwa Chauth 2023: ये एक्ट्रेसेस पहली बार मनाएंगी करवाचौथ


By Arbaaj26, Oct 2023 05:31 PMnaidunia.com

करवाचौथ 2023

करवाचौथ पर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन का विशेष महत्व होता है।

एक्ट्रेसेस

इस साल कुछ भारतीय एक्ट्रेसेस शादी के जोड़े में बंधी हैं। ऐसे ये एक्ट्रेसेस पहली बार करवाचौथ का त्योहार मनाएंगी।

अथिया शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। ऐसे में अथिया शेट्टी पहली बार करवाचौथ मनाएंगी।

कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस साल पहली बार करवाचौथ का त्योहार मनाएंगी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी रचाई है।

शिवालिका ओबेरॉय

खुदा हाफिज फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने इसी साल फिल्म मेकर्स से शादी रचाई है। ऐसे शिवालिका ओबेरॉय के लिए भी ये करवाचौथ पहला होगा।

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साल 2023 में ही शादी रचाई है। एक्ट्रेस पहली बार करवाचौथ का त्योहार मनाती दिखाई देंगी।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल में ही राघव चड्ढा से शादी की है। पहली बार करवाचौथ मनाने वाली एक्ट्रेसेस में परिणीति का भी नाम है।

सोनाली सहगल

एक्ट्रेस 7 जून को बिजनेसमैन आशीष के साथ शादी के बंधन में बंधी है। इस बार सोनाली सहगल भी करवाचौथ मनाएंगी।

मनोरंजन की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

श्रद्धा आर्या के ग्लैमरस साड़ी लुक्स हैं हर फेस्टिवल के लिए बेस्ट