जब विलेन के किरदार में संजू न मचाया धमाल


By Prakhar Pandey18, Aug 2023 11:12 AMnaidunia.com

संजय दत्त

संजय ने अपने करियर की शुरुआत साल 1981 में रॉकी फिल्म के साथ की थी। संजय ने अपने करियर में हीरो के अलावा बतौर विलेन भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। आइए जानते है संजू के कुछ आइकोनिक विलेन रोल्स के बारे में।

खलनायक

सुभाष घाई के निर्देशन में बनी खलनायक एक एक्शन क्राइम फिल्म थी। इस फिल्म में संजय ने विलेन का किरदार निभाया था। संजू के ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसे फिल्मफेयर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

अधीरा

केजीएफ का फैन बेस पहले से ही काफी हाइप पर था। ऐसे में जब केजीएफ के दूसरे पार्ट में संजय बतौर अधीरा नजर आए तो फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया। 

कांचा चीना

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित अग्निपथ में रितिक रोशन के अपोजिट संजय दत्त नजर आए थे। फिल्म में संजय के कांचा चीना के किरदार ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था। संजय का ये रोल उनकी बेहतरीन परफार्मेंस में गिना जाता हैं।

दारोगा शुद्ध सिंह

2022 में रिलीज हुई फिल्म शमशेरा में संजय ने दरोगा शुद्ध सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में संजय रणबीर कपूर के खिलाफ एक मजबूत विलेन के तौर पर नजर आए थे।

करण सिंह

राज कंवर द्वारा निर्देशित दाग: द फायर फिल्म में संजय करण सिंह के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में भी संजय ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को एंटरटेन किया था।

रघु भाई

महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित वास्तव: द रियलिटी फिल्म में संजय ने रघु भाई उर्फ रघुनाथ नामदेव शिवालकर का किरदार निभाया था। संजू का ये रोल भी लोगों को काफी पसंद आया था।

बलदेव प्रताप सिंह

प्राइम वीडियो पर मौजूद प्रस्थानम में संजय ने एक पॉलिटिकल पर्सनालिटी का रोल निभाया था। संजू बलदेव प्रताप सिंह नाम के किरदार में बतौर विलेन बेहद शानदार लगे थे।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सनी लियोनी के कातिलाना हुस्न के दीवाने हैं फैंस