आदित्य रॉय कपूर का जन्म आज ही के दिन साल 1985 में हुआ था। आदित्य ने 2009 में आई फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से डेब्यू किया था।
इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडे का नाम जुड़ रहा है। आज बात कर रहे हैं कि अनन्या से पहले किन एक्ट्रेस के साथ एक्टर का नाम जोड़कर देखा जा चुका है।
साल 2013 की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थींं। ऐसा कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं।
आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म 'फितूर' में कटरीना कैफ के साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के प्यार के चर्चे काफी सुनने को मिले थे।
आदित्य के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ चुका है। बॉलीवुड के गलियारों में दोनों की लव स्टोरी चर्चा में आई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया।
धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, अहाना भी आदित्य के प्यार में पड़ चुकी हैं।
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का दिल भी आदित्य रॉय कपूर पर आया था। ऐसा कहा जाता है कि सुशांत सिंह को डेट करने से पहले आदित्य के साथ रिया की अच्छी दोस्ती थी।
फिलहाल आदित्य रॉय कपूर अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। फैंस तो दोनों के रिश्ते को स्वीकार भी कर चुके हैं।