अडूसा एक झाड़ीदार पत्तों का पेड़ होता हैं, आइए जानते हैं अडूसा के पत्तों के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।
अडूसा के पत्तों को अपने डाइट में शामिल करने से आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहता हैं। ठंड में इसके पत्तों के सेवन से सर्दी खांसी और अन्य समस्याओं में राहत मिलती हैं।
सिरदर्द होने की स्थिति में अडूसा के पेड़ के सूखे हुए फूलों को पीसकर 1 से 2 ग्राम फूलों के चूर्ण को गुड़ की समान मात्रा में मिलाकर खाएं। ऐसा करने से सिरदर्द में आपको राहत मिलेगी।
कई बार पेट की गड़बड़ी के चलते मुंह में छाले (Ulcers) की शिकायत होती हैं। अडूसा के पत्तों को चबाने से निनाव में राहत मिलती हैं।
सांस लेने में समस्या होने की स्थिति में अडूसा के पत्तों का ½ चम्मच रस निकालकर थोड़ी सा शहद मिलाकर सेवन करें। सांस लेने की समस्या और खांसी दोनों ही स्थिति में यह तरीका कारगर हैं।
अगर आपके भी घुटनों में दर्द रहता हैं या सूजन हैं तो अडूसा के पेस्ट को बनाकर दर्द वाली जगहों पर लगाने से उस में राहत मिलती हैं।
अर्थराइटिस की सूजन को कम करने में भी अडूसा के पत्ते सहायक होते हैं, इसके अंदर एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती हैं।
अडूसा के पत्ते शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होते हैं। अडूसा शरीर के लिए काफी प्रभावशाली होता हैं, इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लें।