पोहा खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे


By Sahil12, Aug 2023 02:59 PMnaidunia.com

पोहा

पोहा हर किसी को खाना पसंद होता है। विशेषकर नॉर्थ इंडिया के लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह पौष्टिक आहार भी है।

ब्रेकफास्ट

अक्सर लोगों को ब्रेकफास्ट का विकल्प चुनने में परेशानी होती है। पोहा को आप सुबह के नाश्ते में भी खा पाएंगे। चलिए इसके कुछ फायदे जान लेते हैं।

पोषक तत्व

पोहा पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

वजन कम

पोहा में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही आप ओवरईटिंग से भी बचते हैं।

एनर्जी

पोहा को एनर्जी बूस्ट करने के लिए भी जाना जाता है। सुबह नाश्ते में पोहा खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

ब्लड शुगर

पोहा फाइबर से भरपूर होता है। इसके जरिए ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। दरअसल, पोहा का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल में अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी।

पाचन तंत्र

पोहा को खाने से पाचन तंत्र को भी सही किया जा सकता है। साथ ही, यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी

बेहद कम लोग जानते हैं कि पोहा खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट भी किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को आयरन समेत कई पोषक तत्व मिलते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भृंगराज क्या है? जानिए इसके 6 फायदे