12 साल बाद इन राशियों को मिलेगा बेहद शुभ परिणाम


By Farhan Khan2023-02-08, 20:50 ISTnaidunia.com

गुरु

सभी ग्रहों में गुरु को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। जीवन के लगभग सभी सुखों के कारक गुरु होते हैं।

कुछ राशियों के लिए फलदायी

साल 2023 में गुरु राशि परिवर्तन खास होगा क्योंकि 12 साल बाद बृहस्पति, मेष राशि में गोचर करेंगे। इनका मेष राशि में गोचर, कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी होगा।

मेष राशि

बृहस्पति का गोचर आपकी कुंडली के पहले भाव यानी लग्न में होने जा रहा है। इसकी पंचम दृष्टि आपके संतान भाव पर और नवम दृष्टि भाग्य स्थान पर होगी।

गुरु का गोचर

गुरु के गोचर में आपकी तरक्की होगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा।

कर्क राशि

देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके दशम यानी कर्म भाव में होगा। इससे आपके रोजगार में सकारात्मक बदलाव होंगे। प्रोमोशन और तरक्की या बेहतर नौकरी के योग बन रहे हैं।

पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि

धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। पैतृक संपत्ति में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आपके मान-सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि

आपकी राशि के द्वितीय भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। बृहस्पति का स्वयं की राशि से मेष राशि मे जाना शुभ परिणाम लेकर आएगा।

कुटुंब का पूरा सहयोग

इस भाव में गुरु के होने से आपको धन लाभ के कई शानदार अवसर मिलेंगे। पारिवारिक विवाद खत्म हो जाएंगे और आपको अपने कुटुंब का पूरा सहयोग मिलेगा।

आध्यात्मिक

आध्यात्मिक से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहे naidunia.com

Swapna Shastra: सपने में इन चीजों का दिखना होता है शुभ संकेत, जीवन होता है मंगलमय