धोनी सीनियर तो शुभमन है जूनियर, जानें आईपीएल कप्तानों की उम्र


By Prakhar Pandey21, Mar 2024 10:44 AMnaidunia.com

एमएस धोनी

एमएस धोनी इस साल अपना 17वां आईपीएल सीजन खेलने वाले है। इस साल धोनी आईपीएल के सबसे उमरदराज कप्तान की तौर पर उतरेंगे। धोनी की उम्र 42 साल हो चुकी है।

शुभमन गिल

आईपीएल कप्तानों की लिस्ट में सबसे जूनियर कप्तान शुभमन गिल है। हार्दिक पांड्या के जाने के बाद शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाल रहे है। शुभमन की उम्र महज 24 साल है।

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या की उम्र 30 साल हो गई है। फ्रेंचाइजी ने दूर का सोचते हुए रोहित की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी है।

फॉफ डु प्लेसिस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फॉफ डु प्लेसिस लगातार तीसरी बार कप्तानी करने वाले है। 39 वर्षीय फॉफ डू प्लेसिस की कप्तानी में फिर एक बार आरसीबी कप जीतने के इरादे से उतरेगी।

शिखर धवन

2024 में शिखर धवन फिर एक पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करने वाले है। शिखर धवन आईपीएल का यह सीजन 38 साल की उम्र में खेलने वाले है।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को बीसीसीआई द्वारा फिट घोषित किया जा चुका है। इस बार पंत 26 वर्ष की उम्र में आईपीएल के 17 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान उतरने वाले है।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर इस बार कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कप्तानी करने वाले है। अय्यर इस बार 29 वर्ष की उम्र में केकेआर के लिए कप्तानी करेंगे।

पैट कमिंस

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के तौर पर इस बार नियुक्त किया गया है। आईपीएल में 2024 में पैट कमिंस 30 साल की उम्र में खेलने वाले है।

संजू सैमसन

2022 में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक पहुंची थी। संजू सैमसन इस बार 29 वर्ष की उम्र में आरआर के लिए कप्तानी करने उतरेंगे।

केएल राहुल

केएल राहुल लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए लगातार तीसरी बार कप्तानी करने वाले है। 31 साल की उम्र में राहुल आईपीएल का 17 वां सीजन खेलने वाले है।

अगर आपको क्रिकेट से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

IPL 2024 में इन 3 कप्तानों की होगी असली परीक्षा