बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आज हम इस लेख में आपको उनकी 7 मस्ट वॉच फिल्में के बारे में बताने वाले हैं।
साल 2002 में आई यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन ने उनका दमदार किरदार निभाया है।
साल 2003 में आई फिल्म गंगाजल में अजय देवगन ने एक ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। फिल्म भ्रष्टाचार, अपराध और न्याय व्यवस्था पर प्रकाश डालती है।
साल 2011 में आई इस फिल्म में अजय देवगन ने बोल्ड और दमदार पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम की भूमिका आदा किया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स हैं, जो इसे देखने लायक बनाते हैं।
साल 2015 में आई इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर का बेहतरीन मिक्सचर है। अजय देवगन ने इसमें विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाता है।
साल 2020 में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने तान्हाजी मालुसरे की भूमिका को आदा किया है। फिल्म में दमदार एक्शन, शानदार वीएफएक्स और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का है।
साल 2016 में आई फिल्म शिवाय को अजय देवगन ने निर्देशित किया है, इसमें उन्होंने एक्टिग भी की है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, एक्शन और इमोशनल कंटेंट इसे खास बनाते है।
साल 2002 में आई यह फिल्म अंडरवर्ल्ड और क्राइम पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन ने मलिक नाम के गैंगस्टर की भूमिका को निभाया है।
अजय देवगन की ये 7 फिल्में जरूर देखें। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com