पुष्पेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित अजमेर 92 फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
14 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली अजमेर 92 फिल्म सच्ची घटना पर आधारित हैं। इस फिल्म का पोस्टर आउट हो चुका है।
अजमेर 92 फिल्म साल 1992 में हुई राजस्थान के अजमेर में सैकड़ों लड़कियों के साथ हुई हैवानियत पर आधारित हैं।
इस फिल्म का लेखन सूरज पाल रजक, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने किया हैं। पुष्पेंद्र सिंह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं।
साल 1992 में ये खबर तेजी से पूरे देश में फैली की राजस्थान के अजमेर में 100 लड़कियों के साथ दुष्कर्म और 250 लड़कियों के ब्लैकमेल किया गया था।
मूवी में करण वर्मा, सुमित सिंह, राजेश शर्मा, ईशान मिश्रा, अलका अमीन, महेश बलराज, आकाश दहिया, अनूप गौतम, मनोज जोशी, बृजेंद्र कला, शालिनी कपूर, सीरत कौर और शाहनवाज खान होंगे।
फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही मुस्लिम संगठनों द्वारा इस फिल्म का विरोध किया जा रहा हैं। उनका आरोप हैं कि इस फिल्म से एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा हैं।
अजमेर 92 से पहले द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी विवाद हो चुका हैं। विरोधी संगठनों द्वारा मेकर्स पर समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप लगाया जा रहा हैं।