फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी कायम है अक्षय कुमार का स्टारडम


By Sahil09, Sep 2023 10:11 AMnaidunia.com

बर्थडे

अक्षय कुमार ने बगैर किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम की है। आज खिलाड़ी कुमार का बर्थडे है। आइए उनके फिल्मी करियर की कुछ रोचक बातें जान लेते हैं।

एक्टिंग

अक्षय कुमार का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जो अपनी एक्टिंग स्किल्स से फिल्मों में किरदार की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाते हैं।

मल्टीपल फिल्में

अक्षय कुमार एक साल में ही मल्टीपल फिल्में रिलीज करते हैं। हालांकि, उनकी कुछ फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है।

फ्लॉप फिल्में

अक्षय कुमार की साल 2022 से लेकर 2023 तक की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेता ने 'ओएमजी 2' से दमदार वापसी की है।

इंडस्ट्री के सुपरस्टार

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता को आज भी बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है। दरअसल, अक्षय अपने फैंस को खुश करना अच्छे से जानते हैं।

इंडस्ट्री के सुपरस्टार

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता को आज भी बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाता है। दरअसल, अक्षय अपने फैंस को खुश करना अच्छे से जानते हैं।

फिटनेस

56 साल की उम्र में भी अक्षय बेहद फिट नजर आते हैं। इतना ही नहीं, फिटनेस के मामले में अक्षय कुमार यंग एक्टर को कड़ी टक्कर देते हैं।

लव लाइफ

अक्षय कुमार अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह शादी से पहले 2 साल तक अक्षय के साथ लिवइन में रही थीं।

ओएमजी 2 कलेक्शन

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म के जरिए अक्षय को लंबे समय बाद सफलता मिली है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अंजली अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेट आप भी करें ट्राई