अक्षय कुमार पिछले 32 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में सौगंध फिल्म से की थी।
अक्षय कुमार एक बेहतरीन कलाकार है। पिछले काफी समय से अक्षय की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। अक्षय इस समय बेसब्री से एक हिट फिल्म की तलाश में है।
मार्च 2022 में रिलीज हुई बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के न चलने के पीछे की वजह इसका रीमेक होना था।
सम्राट पृथ्वीराज जून 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 150 से 300 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशायी हो गई थी।
अगस्त 2022 में रिलीज हुई रक्षाबंधन भी बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। मूवी में क्रिटिक्स ने अक्षय के किरदार को लेकर काफी टिप्पणियां की थी।
25 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई रामसेतु भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। 150 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी रामसेतु ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 71 करोड़ रुपए कमाई गई थी।
2023 के फरवरी में रिलीज हुई सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी तरह फ्लॉप रही है। सिनेमाघरों में यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 से अक्षय कुमार को काफी उम्मीदे हैं। यह फिल्म 2012 में आई ओएमजी का सीक्वल है।