इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार को है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी के साथ दान-पुण्य का महत्व है।
इस साल अक्षय तृतीया पर मेष राशि में सूर्य, बृहस्पति, बुध, राहु और अरुण ग्रह का संयोग बन रहा है।
चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में शुभ और फलदायी स्थिति में रहेंगे। ऐसे में अक्षय तृतीया 4 राशियों के लिए शुभ रहेगी।
मेष राशिवालों के लिए अक्षय तृतीया शुभ रहने वाली है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। ग्रहों की युति आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगी।
मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक और भावनात्मक परेशानियां दूर होंगी। कामकाज से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
अक्षय तृतीया पर धन और वैभव की प्राप्ति होगी। व्यापार विस्तार में सफल रहेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। आर्थिक लाभ के साथ प्रगति होगी।