अक्षय तृतीया पर ये गलतियां करने से हो जाएंगे कंगाल


By Sahil06, May 2024 12:00 PMnaidunia.com

अक्षय तृतीया कब है?

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया का महापर्व 10 मई को मनाया जाएगा।

ये गलतियां न करें

अक्षय तृतीया के दिन कुछ गलतियां करने से व्यक्ति को बचना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन गलतियों को करने वाले की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

सूर्योदय के बाद न सोएं

अक्षय तृतीया के दिन समय से उठना चाहिए। इस दिन गलती से भी सूर्योदय के बाद नहीं सोना चाहिए। वरना आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां दस्तक देंगी।

तामसिक भोजन का करें त्याग

इस पर्व के दिन तामसिक भोजन न खाने की सलाह दी जाती है। इस नियम का पालन न करने वालों को भगवान विष्णु की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

झूठ न बोलें

अक्षय तृतीया के दिन व्यक्ति को झूठ बोलने की गलती नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिन झूठ बोलने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

अपशब्द न कहें

कुछ लोग बोलचाल के दौरान अपशब्द का प्रयोग करते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया के दिन ऐसा करने से सभी को बचना चाहिए।

शराब का सेवन न करें

अक्षय तृतीया के दिन शराब का सेवन करने से भी व्यक्ति को बचना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य पाप का भागी बन जाता है।

इच्छा के अनुसार दान करें

अक्षय तृतीया के मौके पर इंसान को अपनी इच्छा शक्ति को ध्यान में रखते हुए दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन दान करना शुभ होता है।

यहां हमने जाना कि अक्षय तृतीया के दिन किन कार्यों को नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किन रंगों का पर्स पैसे को आकर्षित करता है?