अक्षय तृतीया पर तुलसी का पौधा लगाने से क्या होता है?


By Sahil07, May 2024 12:47 PMnaidunia.com

अक्षय तृतीया की तिथि

वैशाख मास की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 10 मई यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया पर करें उपाय

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि अक्षय तृतीया के मौके पर कुछ उपाय करने का शुभ फल मिलता है। इस दिन आप तुलसी से जुड़े उपाय भी अपना सकते हैं।

तुलसी की पूजा करें

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए तुलसी की पूजा करें। इस पौधे को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है और इसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है।

तुलसी का पौधा घर में लगाएं

अक्षय तृतीया के दिन घर में तुलसी का पवित्र पौधा लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिल सकता है।

घर का वातावरण होगा शुद्ध

तुलसी के पौधे को लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। इतना ही नहीं, घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

धन-दौलत की होगी प्राप्ति

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। धन की देवी की कृपा से व्यक्ति के पास धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

मुख्य द्वार पर बांधे तुलसी की जड़

अक्षय तृतीया के दिन घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ भी आप बांध सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

तिजोरी में रखें तुलसी की जड़

आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप तिजोरी में तुलसी की जड़ रख सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर पर्स में भी रखा जा सकता है।

अक्षय तृतीया के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पर्स में चावल रखने के फायदे