साड़ी में हुस्न की मल्लिका लगी ‘रॉकी की रानी’


By Sahil25, Jul 2023 01:44 PMnaidunia.com

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर्सनल जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहती हैं। आलिया का ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को प्रभावित करता है।

फिल्म प्रमोशन

इन दिनों आलिया भट्ट अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। बड़े पर्दे पर उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

ट्रेडिशनल आउटफिट

आलिया का नाम उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है, जो ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। चलिए देख लेते हैं, आलिया के साड़ी कलेक्शन की झलक।

व्हाइट ब्यूटी

सफेद कलर की साड़ी में आलिया हुस्न की मल्लिका लग रही हैं। रॉकी की रानी का ये रॉयल लुक फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।

सिल्वर साड़ी

सिल्वर कलर की साड़ी में आलिया भट्ट बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेकलेस ब्लाउज कैरी किया था।

बनारसी साड़ी

हल्के नीले रंग की बनारसी साड़ी में आलिया भट्ट बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के बालों में लगे गजरने ने उनकी लुक को स्पेशल बना दिया है।

बोल्ड मेकअप

आलिया ने इस सफेद साड़ी के साथ बोल्ड मेकअप किया था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।

प्रिंट साड़ी

आलिया के वॉर्डरोब में प्रिंटेड साड़ी का भी अच्छा खासा कलेक्शन मौजूद है। इस फ्लोरल प्रिंट साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती तारीफ के लायक है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Rashmika Mandanna: रेड लहंगे में रश्मिका मंदाना ने दिए शानदार पोज