मां बनने के बाद स्लो हुआ इन एक्ट्रेसेस का करियर


By Prakhar Pandey27, May 2023 12:07 PMnaidunia.com

करियर

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनका करियर प्रेग्नेंसी के बाद धीमा पड़ गया हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के नाम।

सोनम कपूर

सोनम कपूर उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं, जिनका मां बनने के बाद से ही करियर पूरी तरीके से रुका हुआ हैं। हालांकि एक्ट्रेस जल्द ही ब्लाइंड फिल्म के साथ अपना कमबैक करने वाली हैं।

श्रिया सरन

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रिया सरन भी मां बनने के बाद से काफी कम फिल्मों में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर समय अपनी बेटी को देना पसंद करती हैं।

दीया मिर्जा

मां बनने के बाद दीया ने भी लंबे समय के लिए बड़े पर्दे से दूर बना ली थी। हालांकि एक्ट्रेस मार्च 2023 में आई अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भीड़’ में नजर आई थी।

बिपाशा बसु

नवंबर 2022 में मां बनी बिपाशा बसु ने भी काफी समय से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ हैं। एक्ट्रेस ‘वेलकम टू द न्यूयॉर्क’ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

करीना कपूर खान

42 वर्षीय करीना कपूर खान का करियर भी दो बेटों के जन्म के बाद से ही स्लो पड़ गया हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थी।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

37 साल की उम्र में शिल्पा पहली बार मां बनी थी। एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद फिल्मों से लंबे समय के लिए ब्रेक ले लिया था। शिल्पा ने 2014 के बाद 2021 में हंगामा 2 फिल्म से वापसी की थी।

​रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने भी मां बनने के बाद से फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। एक्ट्रेस अब सिर्फ सेलेक्टेड फिल्मों काम करती हैं। रानी हाल ही में मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे में नजर आई थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिशा पटानी के 7 सुपर सिजलिंग लुक्स