बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देव मुखर्जी का पिछले दिन यानी 14 मार्च को निधन हो गया। फिल्म निर्माता ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देब मुखर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा था। मगर लंबे समय के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इस दुख भरी घड़ी में बॉलीवुड के कई एक्टर उनके घर पहुंचे और उनके दुख भरी घड़ी में परिवार के साथ खड़े नजर आए।
अयान मुखर्जी के इस दुख भरी घड़ी में रणबीर कपूर और आलिया भी साथ खड़े नजर आए। बता दें कि तीनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
आलिया भट्ट ने हाल ही में पापाराज़ी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अलीबाग में पति रणबीर कपूर के साथ होली और अपना जन्मदिन मनाने के लिए निकली थी।
जैसी ही उन्हें इस दुखद घटना की सूचना मिली, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई वापस लौट आए। वो दुख की इस घड़ी में अपने दोस्त के साथ खड़े हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी अपने बेटे युग के साथ अयान के मुंबई वाले घर पर नजर आईं। सामने आए वीडियो में वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। वह जया बच्चन को गले लगाते हुए रो पड़ती हैं।
बर्थडे सेलिब्रेशन छोड़, अयान के पास पहुंचे रणबीर-आलिया। इसी तरह मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com