भारत को लगा तगड़ा झटका, ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या हुए बाहर


By Shivansh Shekhar21, Oct 2023 11:30 AMnaidunia.com

भारत को लगा झटका

भारत वर्ल्ड कप 2023 में अपना पांचवा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा, लेकिन इससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है।

हार्दिक पांड्या हुए चोटिल

दरअसल, स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को एड़ी में चोट लग गई है जिसके चलते वो धर्मशाला में होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

इलाज जारी

रिपोर्ट के अनुसार, पांड्या को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ले जाया गया है, जहां इंग्लैंड इंग्लैंड के डॉक्टर उनका इलाज करेंगे।

लखनऊ में वापसी की उम्मीद

हार्दिक पांड्या लखनऊ में टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं और टीम को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उपलब्ध रहेंगे।

गेंदबाजी करते हुए लगी चोट

टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन गेंद रोकने के चक्कर में उनकी एड़ी मूड गई थी।

गेंदबाजी करते हुए लगी चोट

टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन गेंद रोकने के चक्कर में उनकी एड़ी मूड गई थी।

आराम की सलाह

हार्दिक को उसके बाद स्कैन के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। वह 20 अक्टूबर को धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे।

नहीं लेगा कोई जगह

हालांकि, विश्व कप टीम में चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह लेने के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है, जिसका मतलब है वो वापसी कर सकते हैं।

रोहित ने क्या कहा?

हार्दिक की चोट पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि 'उन्हें थोड़ी तकलीफ हुई, चिंता की कोई बात नहीं है। हम देखेंगे कि कल सुबह वह कैसा प्रदर्शन करते हैं, उसके बाद आगे का निर्णय लेंगे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IND vs NZ: अब होगा असली टक्कर, भारत के सामने कड़ी चुनौती