एलोवेरा के औषधीय गुण से आंखों की बीमारी में लाभकारी है। इसे आंखों पर लगाने आंखों की लालिमा खत्म होती है।
गाय के घी में एलोवेरा में त्रिकटु सोंठ, पिपली, हरड़ और सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से गैस की समस्या में लाभ होता है।
एलोवेरा के रस में हल्दी चूर्ण मिलाकर सेवन करें। इससे तिल्ली के बढ़ने के साथ-साथ अपच में लाभ होता है।
पीलिया के इलाज में भी एलोवेरा का सेवन फायदेमंद होता है। दो तीन बार इसके रस को पीने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
एलोवेरा के औषधीय गुण से मूत्र संबंधी अनेक रोग में फायदा होता है। एलोवेरा जेल में चीनी मिलाकर खाएं।
चेचक होने पर दर्द, जलन और सूजन से राहत पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल नियमित रूप से सुबह-शाम सेवन करें। इससे गठिया में लाभ होता है।