अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण अधिकांश लोग आजकल वजन बढ़ने के साथ-साथ अपच, गैस व की समस्या से परेशान रहते हैं।
हमारे शरीर में अधिकांश बीमारियों की शुरुआत पेट से जुड़ी परेशानियों के कारण ही होती है। ऐसे में आयुर्वेदिक औषधि हरड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
हरड़ का सेवन करने से आंतें अच्छे से साफ होती हैं, जिससे कब्ज जैसी दिक्कत से छुटकारा मिलता है। आंतें साफ होने से वजन भी तेजी से कम होता है।
हरड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं तो आंतों में होने वाली सूजन को कम करते हैं। रोज रात में सोते समय एक चम्मच हरड़ का सेवन करने से सुबह पेट अच्छे से साफ होता है।
हरड़ पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ किया जा सकता है। एक चम्मच हरड़ पाउडर डालकर मिलाएं और फिर इसे पिएं। नियमित सेवन करने से जल्द असर दिखेगा।
कब्ज और पाचन की समस्या के लिए 4-6 ग्राम हरड़ पाउडर में मिश्री मिलाकर सुबह-शाम भोजन के बाद सेवन करना चाहिए। मिश्री की जगह चीनी भी ले सकते हैं।
यदि आपको वजन कम करना है तो हेल्दी लाइफस्टाइल भी मेंटेन करना होगा। बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए और रोज 40 मिनट एक्सरसाइज भी करना चाहिए।