वास्तु शास्त्र के बारे में जब बात की जाती है तो आमतौर पर लोगों के मन में सिर्फ घर, ऑफिस या दुकान के वास्तु के बारे में ही विचार आता है।
यदि आपके पास चार पहिया वाहन हैं तो उसमें भी सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये वास्तु उपाय आजमा सकते हैं। कार में इन चीजों को जरूर रखना चाहिए।
यदि कार में भगवान की प्रतिमा रखते हैं तो वास्तु दोष दूर होता है। कार में भगवान शिव का डमरू या भगवान कृष्ण का मोर पंख भी रख सकते हैं।
कार में पानी से भरी बोतल रखते हैं तो जल तत्व को मजबूती मिलती है और लोहे से संबंधित कोई भी वास्तु दोष दूर जाता है।
कार में यदि काले कछुए की मूर्ति रखते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सफर के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है।
कार की सीट के नीचे सेंधा नमक करने से दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है। कार में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाहर हो जाती है।
कार में हमेशा कुछ सिक्के जरूर रखना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक कार में सिक्के रखने से वास्तु दोष दूर होता है और धन लाभ होता है।