आमलकी एकादशी हर वर्ष फाल्गुन महीन के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आती है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ये काम कर सकते हैं।
माना जाता है भगवान विष्णु आंवाल के वृक्ष में निवास करते हैं। इस दिन पूजा करने से आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं और बुरे कर्मों से मुक्ति मिल सकती है।
इस दिन आंवला वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ फल दे सकता है। साथ ही, दीपक जलाकर परिक्रमा कर सकते हैं।
अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आमलकी एकादशी पर व्रत करना शुभ माना जाता है।
इस दिन श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसे में खाना, कपड़े, और धन का दान कर सकते हैं।
आमलकी एकादशी के दिन श्रीहरि को पीले रंग से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ होता है। इसके अलावा ब्राह्मणों को भोजन भी कराएं।
भगवान श्रीहरि को आमलकी एकादशी पर प्रसन्न करने के लिए 108 नामों का जाप करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com