काम में व्यस्त होने के कारण महिलाओं के थकान और तनाव की समस्या होना आम है। ऐसे में इस चीज का इस्तेमाल करना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं, इस बारे में-
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल कम हो सकता है। जिसके कारण गर्भधारण करने में समस्या हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
कई महिलाओं को पीरियड्स समय पर ना आने की समस्या होती है। ऐसे में इस चीज का सेवन करने पर पीरियड्स नियमित हो सकता है।
जायफल में विटामिन सी, ई, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और कैल्शियम मौजूद होता है, जो महिलाओं को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है।
जायफल का रोजाना सेवन करने से तनाव और अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। इसे रोजाना सोने से पहले 1 गिलास दूध में जायफल मिलाकर सेवन करें।
अगर आपको मुंहासों, दाग-धब्बों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हैं, तो ऐसे में रोजाना जायफल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
अगर आपको जायफल से जुड़ी किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com