अद्भुत धूमकेतु की खोज, अगले साल करेगा रोशनी की बारिश
By Sandeep Chourey
2023-03-17, 13:17 IST
naidunia.com
चमकीले धूमकेतु की खोज
खगोलविदों ने धूमकेतु - सी/2023 ए3 की खोज की है, जो अगले साल सबसे अधिक चमकीला सितारा हो सकता है।
18 महीने की दूरी
धूमकेतु - सी/2023 ए3 अभी पृथ्वी और सूर्य से 18 महीने से अधिक की दूरी पर है। इसका नाम सुचिन्शान-एटलस भी रखा गया है।
नग्न आंखों से दिखेगा
हर साल एक धूमकेतु ऐसा जरूर सामने आता है, जिसे सामान्य तौर पर आंखों से सीधे देखा जा सकता है।
धूमकेतु का केंद्र ठोस
धूमकेतु ऐसे खगोलीय पिंड हैं, जिनका केंद्र ठोस होता है और बाहरी भाग अमोनिया, मेथेन जैसी प्रशीतित गैसों और जल वाष्प आदि से बना है।
पुच्छल तारा
धूमकेतु को पुच्छल तारा भी कहते है, लेकिन यह तारा नही हैं। धूमकेतु बहुत बड़ी दीर्घ-वृतीय कक्षा में सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
धरती से 1 अरब किमी दूर
सुचिन्शान-एटलस फिलहाल पृथ्वी से 1 अरब किलोमीटर दूर बृहस्पति और शनि ग्रह की कक्षाओं के बीच है।
अगले साल रोशनी की बारिश
सितंबर 2024 में सूर्य के 5.9 करोड़ किलोमीटर के करीब होगा, तब यह धरती पर रोशनी की बारिश करते हुए दिखाई देगा
धरती और सूर्य के बीच से गुजरेगा
सुचिन्शान-एटलस पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरेगा। एक धूमकेतु पृथ्वी के जितना करीब आता है, वह हमें उतना ही चमकदार दिखाई देगा।
Tiger Shroff की हिट फिल्में
Read More