भगवान शिव से जुड़े ये रहस्य शायद ही जानते होंगे आप


By Prakhar Pandey11, Jul 2023 03:18 PMnaidunia.com

रहस्य

सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। महादेव से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में आइए जानते हैं।

धरती पर जीवन

देवों के देव महादेव ने ही धरती पर जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया था। इसके चलते भगवान शिव जी को आदिदेव भी कहा जाता है।

अस्त्र-शस्त्र

बाबा भोलेनाथ ने ही अपने काफी सारे अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया था जैसे सुदर्शन और चक्र भवरेंदु, अस्त्र पाशुपतास्त्र और शस्त्र त्रिशूल।

वासुकी

शंकर भगवान के गले में जो नाग रहता है उसका नाम ही वासुकी है। कई लोग इसके बारे में नहीं जानते होंगे।

माता पार्वती

महादेव की पहली पत्नी सती ने ही दूसरे जन्म में माता पार्वती बनी उसके बाद संसार में उर्मि, उमा नाम से बुलाया जाने लगा था।

महादेव के पुत्र

आप जानते हैं भगवान शिव के 2 नहीं कुल 6 पुत्र हैं जिनका नाम गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा है।

देव और असुर

भगवान शिव जी को देव और असुर दोनों ही बेहद प्रिय हैं। वो दोनों को ही अपना वरदान देते हैं और सफलता का मंत्र बताते हैं।

अमरनाथ गुफा

अमरनाथ गुफा ही वो जगह है जहां भगवान शिव ने माता को ज्ञान दिया था। इसलिए उस जगह को काफी प्रसिद्ध माना जाता है।

विज्ञान भैरव तंत्र

विज्ञान भैरव तंत्र एक ग्रंथ है। यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें भगवान शिव जी ने माता पार्वती को 112 ध्यान सूत्रों का संकलन दिया था।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन चीजों का भूलकर भी न करें दान, आ सकती है गरीबी