Garlic Benefits: लहसुन के हैं अद्भुत गुण, जानिए इसके फायदे


By Shailendra Kumar23, Jan 2023 10:17 PMnaidunia.com

लहसुन में कई गुण

लहसुन में शरीर को असाधारण लाभ पहुंचानेवाले तत्व पाये जाते हैं। इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां ठीक होती हैं।

पोषक तत्वों का स्रोत

एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के अलावा इसमें फास्फोरस, जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं।

दिल के लिए बेहतर

हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन बहुत लाभदायक है। रोजाना इसके सेवन से ब्लड प्रेशर काफी कंट्रोल हो जाता है।

पेट के लिए अच्छा

कच्चा लहसुन पेट की सूजन को शांत करता है और आंतों के लिए अच्छा होता है। इससे पेट के कीड़े भी मर जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल

लहसुन के सेवन से लिवर की कोलेस्ट्रोल पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

एंटीफंगल, एंटीवायरल गुण

इसके सेवन से वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से बचाव होता है। इसमें मौजूद रसायन बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है।

कैंसर रोधी गुण

लहसुन खाने से कैंसर से बचाव में मदद मिल सकती है। इसका अर्क कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकता है।

Cumin water: सुबह उठकर पीयें जीरे का पानी, सेहत को होंगे ये लाभ