बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्मी दुनिया में उनका नाम अदब के साथ लिया जाता है।
बिग बी का नाम उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है, जो फिटनेस को लेकर बेहद सचेत रहते हैं। इतना ही नहीं, तमाम बीमारियों का सामना करने के बाद भी अमिताभ फिट नजर आते हैं।
11 अक्टूबर का दिन अमिताभ बच्चन के लिए बेहद स्पेशल है। इस दिन अभिनेता अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए उनके फिटनेस रूटीन के बारे में जान लेते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ रोजाना सुबह 20 मिनट तक वॉक जरूर करते हैं। ऐसा करने से बिग बी को ब्लड सर्कुलेशन सही रखने में मदद मिलती है।
बॉडी को फिट रखने के लिए आप बिग बी की तरह योग भी कर सकते हैं। योगासन की मदद से ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखने में मदद मिलती है।
अमिताभ बच्चन नाश्ते में दूध और अंडा लेते हैं। इसके बाद वह लंच से पहले नारियल पानी, आंवला का रस, केले, खजूर जैसी चीजें भी खाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ को नॉनवेज खाना पसंद नहीं है। उनके खाने में दाल, सब्जी और रोटियां शामिल होती हैं।
ज्यादातर रिपोर्ट्स में जिक्र है कि अमिताभ बच्चन 9 घंटे की पूरी नींद लेते हैं। अपने ब्लॉग में अमिताभ इस बात को लेकर खुलासा कर चुके हैं।