सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं अमिताभ की ये फिल्म


By Shivansh Shekhar30, Nov 2023 03:30 PMnaidunia.com

औद्योगिक त्रासदी पर बनी फिल्म

अमिताभ बच्चन की फिल्म काला पत्थर एक ऐसी कहानी है जो औद्योगिक त्रासदी पर बनी हुई है। इसकी कहानी धनबाद के नजदीक कोयले खदान से जुड़ी है।

मजदूरों की गई थी जान

दरअसल, झारखंड राज्य के धनबाद के नजदीक कोयले खदान चासनाला में 1975 में हुई दुर्घटना जिसमें सुरंग में पानी भर जाने की वजह से 375 मजदूरों की मौत हुई थी।

मल्टीस्टारर मूवी

यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अभिनायक अमिताभ बच्चन, शत्रुधन सिन्हा, शशि कपूर, नीतू सिंह, राखी, प्रवीन बॉबी, प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज अभिनेता थे।

कल्ट सिनेमा में गिनती

इस मूवी ने उस जमाने में भले ही औसत कमाई की थी, लेकिन इस फिल्म की गिनती आज भी कल्ट सिनेमा में की जाती है। यह 1979 में रिलीज हुई थी।

यश चोपड़ा थे निर्देशक

इस फिल्म के निर्देशन करने वाले यश चोपड़ा थे। सलीम और जावेद की जोड़ी ने इस मूवी की पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी। यह फिल्म आज भी टीवी में देखी जाती है।

यश चोपड़ा थे निर्देशक

इस फिल्म के निर्देशन करने वाले यश चोपड़ा थे। सलीम और जावेद की जोड़ी ने इस मूवी की पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी। यह फिल्म आज भी टीवी में देखी जाती है।

क्या है कहानी?

इसमें अमिताभ बच्चन एक पुर्व नौसेना अधिकारी हैं जिसका कोर्ट मार्शल किया गया क्योंकि उसके कारण एक जहाज डूब गया था और 300 लोगों की जान गई थी।

कोयला खदान में काम

इसके बाद विजय का रोल करने वाले अमिताभ कोयले खदान में जाकर काम करने लगते हैं। धनराज इस खदान के मालिक हैं लेकिन वो सिर्फ अपनी कमाई देखते हैं।

अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट

फिल्म काला पत्थर भले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम नहीं मचा सकी, लेकिन इसे कई अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था। इसका किरदार काफी जबरदस्त थे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉलीवुड को चुनौती देगी ये 5 धमाकेदार साउथ फिल्में, करोड़ों रुपए दांव पर