इस दिन घर में लगाएं आंवले का पौधा, भरी रहेगी हमेशा तिजोरी


By Kushagra Valuskar2023-02-24, 14:53 ISTnaidunia.com

आमलकी एकादशी

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का खास महत्व है। इस एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

पूजा

आंवले के वृक्ष की नियमित पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही हर संकट से निजात मिलता है।

आंवले का पौधा

घर में आंवले का पौधा लगाना लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं आंवले का पौधा लगाते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाए

ज्योतिष शास्त्र में आंवले के वृक्ष को शुभ माना गया है। इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

सुख-समृद्धि

आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। नियमित रूप से जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

शुभ दिन

गुरुवार, शुक्रवार, अक्षय नवमी और आमलकी एकादशी के दिन आंवला का पौधा लगाना शुभ माना गया है।

शुभ दिशा

आंवला का पौधा घर में उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

सुखी वैवाहिक जीवन

आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ के तने पर 7 बार सूत का धागा लपेटे। इस उपाय से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी।

सेहत के लिए गुणकारी आंवला

आंवला में विटामिन सी होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

पाचन तंत्र

आंवला में फाइबर पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

आंवले के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों का दर्द से राहत मिलती है।

Shani Upay: शनि का प्रकोप होगा शांत, करें नीले रंग से जुड़े ये उपाय