आंवले से करें ये उपाय, खुशहाल रहेगा दाम्पत्य


By Prakhar Pandey26, May 2024 11:08 AMnaidunia.com

आंवले का पेड़ है पूजनीय

हिंदू धर्म में आंवले के पेड़ को पूजनीया माना गया है, ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी का वास होता है।

आती है सुख-समृद्धि

घर में आंवले का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली

आंवले से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और रिश्ते में मजबूती आती है।

किस दिशा में लगाएं यह पौधा?

आंवले का पौधा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, इसके साथ ही इसे पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इसे सही दिशा में लगाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

आंवला एकादशी पर करें पूजा

यदि वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आंवला एकादशी के दिन आंवले की पूजा करें और शुभ फलों की कामना करें।

शाखाओं पर बांधे लाल धागा

आंवले के पेड़ की पूजा करते समय इसकी शाखाओं पर लाल धागा बांधें और फिर दीपक जलाकर पूजा करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

आती है पॉजिटिविटी

घर में आंवले का पौधा लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलती है।

किस दिन लगाएं यह पौधा?

ऐसेे में अगर यह पौधा घर में लगाना चाहते हैं तो गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इन दिनों में ही यह पौधा लगाएं।

आंवले के पौधे से जुड़े ये उपाय करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

अमीर बनने के ज्योतिषीय उपाय