नो एंट्री 2 से आउट हुए अनिल कपूर,भाई बोनी कपूर से हुए नाराज


By Prakhar Pandey30, Mar 2024 04:41 PMnaidunia.com

नो एंट्री 2

नो एंट्री के सीक्वल में इस बार कई नाम नजर नहीं आएंगे। आइए जानते है नो एंट्री 2 से बाहर किए जाने पर बोनी कपूर पर अनिल कपूर ने क्या रिएक्शन दिया था।

अनीस बाज्मी

अनीस बाजमी द्वारा निर्देशित सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा नो एंट्री के पहले पार्ट में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान लीड भूमिका में थे। इस फिल्म ने 95 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।

नो एंट्री में एंट्री

नो एंट्री में एंट्री में इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर को सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के रिप्लेसमेंट में दिखाया जाएगा।

सफल रहा था पहला पार्ट

2005 में रिलीज हुई नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रहा था। इस फिल्म से ने सलमान खान को एक नई पहचान दिलाई थी।

अनिल कपूर का गुस्सा

अनिल कपूर नो एंट्री के सीक्वल में भी पहले पार्ट की ही तरह अहम भूमिका निभाना चाहते थे। बोनी कपूर के कंफर्म करने से पहले ही यह बात ऑनलाइन लीक हो गई कि एके सीक्वल में नहीं होंगे। इस बात से अनिल काफी नाराज हुए।

बड़े भाई बोनी कपूर से नाराज

नो एंट्री के सीक्वल से बाहर किए जाने की वजह से अनिल अपने बड़े भाई बोनी कपूर से नाराज है। इस बात का खुलासा खुद बोनी कपूर ने किया है।

बोनी कपूर की बात

बोनी कपूर ने बताया कि फिल्म में अनिल के लिए जगह नहीं थी। बोनी ने मूवी की कास्टिंग से जुड़ी खबर के लीक होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

क्या थी वजह?

बोनी न कहां कि वह इस फिल्म को और भी प्रासंगिक बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अर्जुन और वरुण को कास्ट किया है। इन दोनों ही सितारों की फैन फॉलोइंग कमाल की है। बोनी ने कहां कि मुझे उम्मीद है कि यह सब जल्द ही सुलझ जाएगा।

अगर आपको नो एंट्री के सीक्वल से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

आर्टिकल 370 इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज, जानें प्लेटफॉर्म का नाम